शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राजधानी में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा शहर क्रिसमस के जश्न में डूबा दिखाई दिया। शहर के सभी गिरजाघरों (चर्च) में ईसाई धर्मियों ने सुबह जल्दी उठकर कैंडल मार्च निकाला। चर्च में जाकर प्रभु ईसा मसीह के सामने कैंडल जलाई और प्रार्थना की। छोटे हो या बड़े सभी ने एक दूसरे को हैप्पी क्रिसमस कहा और प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए। इस दौरान गिरजाघर, मॉल्स, रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। क्रिसमस के दिन सुबह से माल रोड व रिज मैदान में काफी रौनक रही। छुट्टी का दिन होने के कारण स्थानीय लोग व पर्यटक मौज-मस्ती कर क्रिसमस का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न के कारण हिल्स क्वीन में पर्यटकों की संख्या बढ गई है। भारी संख्या में बाहरी राज्यों के पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। राजधानी के अधिकतर होटल सैलानियों से पैक हो गए हैं। पयर्टन विकास निगम की लिफट पर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्यटकों के वाहनों के बढ़ने से शहर के सड़क मार्गों में दिन भर यातायात जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पर्यटकों की इस बार शिमला में व्हाइट क्रिसमस की आस पूरी नहीं हुई हैं। यहां आज दिन भर आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही। हालांकि बीते 14 दिसम्बर को शिमला व आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते पर्यटकों को कुफरी व आसपास के क्षेत्रों में बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच क्रिसमस का जश्न मनाने का मौका जरूर मिला। सैलानीय यहां बर्फबारी की सफेद चददर पर अठखेलियां खेलते दिखाई दिए। इस बीच सैलानियों के मनोरंजन के लिए शिमला कार्निवाल का उत्सव रिज मैदान पर आज शुरू हो गया। मनाली की तर्ज पर राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा यहां पहली बार कार्निवाल करवाया जा रहा है। यह उत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान कलाकार सैलानियों का मनोरंजन करेंगे।
Latest
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म
- BJP प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के बेटे पर पुलिस केस, फर्जी दस्तावेजों से जुड़ा मामला
- बैजनाथ के 99-बड़ाभंगाल व 54 कसौली अ.जा. के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित
- धर्मशाला में 20 मई को इन क्षेत्रों में रहेंगी बिजली बंद
- दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ “टशीगंग” पहुंचे साइकिलिस्ट, शिमला से तय की 436 KM की दूरी