कुल्लू, 3 मार्च : जिला में वर्ष 2020 के दौरान भांग और अफीम की अवैध खेती करने पर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भांग और अफीम की खेती करने के जिला में आठ मामले दर्ज किए थे, जिसमें बंजर थेन में चार, पतलिकूहल में एक, भुंतर, सैंज और आनी थाना में एक-एक मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में पुलिस ने राजस्व विभाग से भांग और अफीम की खेती के लिए इस्तेमाल की गई भूमि की निशानदेही करवाई, जो नौ कथित आरोपितों के नाम पर है।
ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि इन मामलों में रोशन लाल पुत्र मैन चंद बंजार, गोकल चंद पुत्र दिनु राम बंजार, रघुवीर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र बुध राम निवासी बंजार, देवकु देवी पत्नी भिमी राम बंजार, वेद प्रकाश पुत्र कर्म दास बंजार, रमेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी बंजार, नूपी देवी पत्नी हेमंत राम सजला, लीलाधर पुत्र मान दर धर्मेट सैंज, खम्पू देवी पत्नी बहादुर सिंग दलोट आनी को गिरफ्तार किया गया है।