हमीरपुर, 27 फरवरी : उपमंड़ल की बदारन पंचायत के टंग गांव में सरकारी भूमि से खैर के पेड़ो को अज्ञात लोगों द्वारा अवैध तरीके से काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब सात-आठ पेड़ो को काटा गया है जोकि वन विभाग की नाकामी का दर्शाता है।
स्थानीय गाँववासी अशोक कुमार आजाद ने बताया कि सुबह जब वह सैर के लिए गए थे तो उन्होंने वहां पर कि सरकारी भूमि से खैर के कटे हुए पेड़ो के ढूंढ देखे जिनमें करीब 7 से 8 खैर के पेड़ काटे गए हैं और कई पेड़ो को तो जड़ से ही उखाड़ के ले गए है।
उन्होंने इसकी सूचना वनरक्षक को दी तो वनरक्षक नेहा ने बताया कि पटवारी छुट्टी पर होने के कारण निशानदेही नहीं हो सकती। छुट्टियों के बाद निशानदेही करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।