नाहन, 26 फरवरी : शुक्रवार को विधानसभा परिसर में धक्का मुक्की प्रकरण को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस की अराजकता करार दिया है। कश्यप ने कहा कि राज्यपाल को रोकने के साथ-साथ गर्वनर के एडीसी से धक्का मुक्की बेहद ही शर्मनाक घटना है।
विपक्ष की करतूत की वजह से देवभूमि को देश भर में शर्मसार होना पड़ रहा है। पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य को लेकर भाजपा राज्य भर में प्रदर्शन करने से भी नहीं चूकेगी। ताकि आम लोगों को कांग्रेस का असल चेहरा दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा की गरिमा को तार-तार किया गया है।
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अपने पक्ष को विधानसभा सत्र के भीतर रख सकती थी। मारपिटाई की कोशिश करना बेहद ही निंदनीय है। उधर, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने निगम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी सिंबल पर हो रहे है। इसमें साफ तौर पर सामने आ जाएगा कि भाजपा की नीतियों ने कैसे लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2022 में भाजपा को रिपीट करवा एक नया इतिहास भी बनवाएगी। इससे पूर्व सांसद सेवा केंद्र में सुरेश कश्यप ने जन समस्याओं को भी सुना।
https://youtu.be/MZr6Eje9y-M