शिमला, 27 दिसम्बर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल की सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि जयराम सरकार के तीन साल का कार्यक्रम उपलब्धियों से भरा हुआ है। सरकार ने हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है और यह सरकार आम जनमानस की सरकार है।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश उन्नति की राह पर आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार को हर क्षेत्र में बड़े स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य सेवाओं में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में अव्वल नंबर पर चल रहा है। करोना काल में भी जब पूरे देश में विकास कार्यों की गति रुकी थी जबकि हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास कार्य सुधीर रूप से आगे बढ़े हैं।
जयराम ठाकुर के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार को शुभकामनाएं दी औऱ कहा कि भाजपा संगठन हिमाचल प्रदेश में उत्तम कार्य कर रहा है। भाजपा द्वारा चलाई गई ई विस्तारक योजना पूरे देश में चर्चित रही है।