रिकांगपिओ, 27 दिसंबर : किन्नौर की डुबलिंग, लियो,रकछम सहित हांगो पंचायते निर्विरोध चुन ली गई है। पंचायतों के निर्विरोध चुने जाने से पंचायते सरकार द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि की हक़दार हो गई है, वहीं गांव में आपसी भाईचारा भी बरकरार रहेगा।
बता दे कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर में 8 नई पंचायतों का गठन किया है, जिस में एक डुबलिंग पंचायत भी है। डुबलिंग के ग्रामीणों ने आपसी तालमेल से पहली ही पंचायत का गठन सर्वसम्मति से कर आपसी भाईचारा की मिसाल पेश की। सर्वसम्मति से चुनी गई डुबलिंग पंचायत में चन्द्र सिंह को प्रधान, लक्ष्मी कांता को उपप्रधान के साथ अन्य वार्ड सदस्यों को भी निर्विरोध चुना गया।

इसी तरह पूह उपमंडल के लियो पंचायत भी निर्विरोध चुन ली गई है। जिस में नमज्ञल कुमार को प्रधान व पनमा दोर्जे को उप प्रधान चुना गया। वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।
पूह उपमंडल की हांगो पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई है। सूरज मनी को प्रधान, कमल प्रकाश को उप प्रधान चुना गया। इसी तरह रकछम पंचायत में सुशील कुमार को प्रधान व खजान नेगी को उपप्रधान सहित वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।आप को यह भी बता दे कि इसी तरह किन्नौर जिला में ओर कई पंचायतों में निर्विरोध व सर्वसम्मत्ति बनाए जाने के प्रयास जारी है।