शिमला, 21 दिसंबर: सोमवार को हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव आचार संहिता लागू हो गई हैै। हिमाचल की 3615 पंचायतों में 21,390 वार्ड सदस्य हैं। इस बार 389 नई पंचायतों का गठन हुआ है। हालांकि 412 नई पंचायतें बनाने का फैसला था, लेकिन 23 पंचायतों को नए बने नगर निगम की परिधि में ला दिया गया। लिहाजा, नई पंचायतों की अंतिम अधिसूचना 389 की थी।
शिमला जनपद व मंडी के धर्मपुर में नहीं होंगे पंचायत प्रधानों के चुनाव, ये वजह …
प्रदेश की 12 जिला परिषदों में 249 सदस्यों का चुनाव होगा। वहीं, प्रदेश की 81 खंड विकास समितियों (बीडीसी) में 1696 सदस्यों के लिए चुनाव होना है। बता दें कि नगर परिषदों व नगर पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। इसका मतदान 10 जनवरी को होना है। राज्य में तीन चरणों में चुनाव करवाने का निर्णय हुआ है। लाहौल-स्पीति के केलांग व काजा के अलावा चंबा के पांगी व कुल्लू की कुछ पंचायतों में बाद में चुनाव करवाए जाएगें ।
नामांकन पत्र दाखिल करने की मियाद | 31 Dec to 2nd Jan. | 11AM to 3 PM |
नामांकन पत्रों की छंटनी | 4th January 2021 | 10AM Onwards |
नामांकनपत्र वापस लेने की तिथि | 6th January 2021 | 10AM to 3PM |
चुनाव चिन्हों का आबंटन | 6th January 2021 | 3PM Onwards |
मतदान | 17th,19th and 21st
January 2021 |
8AM to 4PM |
मतगणना | मतदान पूरा होते ही | |
चुनावी प्रक्रिया को पूरी करने का लक्ष्य | 23rd January 2021 |