कुल्लू, 14 दिसम्बर : जिला के बंजार उपमंडल में देर शाम अचानक मोहणी गांव के एक लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। जिसके चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। देखते ही देखते आग ने दूसरे मकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंच कर आग को कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। इस घटना में मोहणी निवासी प्रताप सिंह और भैरू राम के परिवार के सदस्य बेघर हुए हैं। वही बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और पीडि़त परिवारों को ढांढस बंधाया।
विधायक ने बताया कि मोहनी गांव में आग लगने के कारण दो मकान जलकर राख हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया अन्यथा भारी नुक्सान हो सकता था। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य मकानों को भी कुछ नुक्सान पंहुचा है। आग लगने से करीब 15 लाख के नुक्सान का अनुमान लगया जा रहा है। उन्होंने पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।