मंडी/रोहडू(एमबीएम न्यूज): सोमवार-मंगलवार की रात राज्य में दो सडक़ दुर्घटनाएं हुई हैं। इन दुर्घटनाओं में 8 व्यक्तियों की मौत हुई है। इसमें 5 महिलाएं व 3 पुरुष हैं। पहला दर्दनाक हादसा मंडी जिला के लडभड़ोल में हुआ। आल्टो कार के खाई में गिर जाने के कारण घटनास्थल पर ही 5 की मौत हो गई। इसमें चार महिलाएं व एक पुरुष था। एक की मौत बैजनाथ अस्पताल में हुई। एक घायल को टांडा मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया है।
पता चला है कि मृतक अपने एक करीबी रिश्तेदार के घर से शादी समारोह में शामिल होकर वापिस लौट रहे थे। मृतकों की शिनाख्त दंपत्ति अच्छर सिंह व मीरा देवी मां पार्वती देवी, श्याम लाल, लवली देवी व सत्या देवी के तौर पर की गई है। उधर दूसरा हादसा रोहडू उपमंडल में हुआ है। यहां से करीब 12 किलोमीटर दूर बडियारा के नजदीक एक मारूति कार के खड्ड में लुढक़ जाने के कारण दंपत्ति की मौत हो गई है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने इस हादसे की पुष्टि की है।