विक्रमी संवत् 2072 (शाक : 1937) सूर्य दक्षिणायन
7 दिसंबर 2015 सोमवार मार्गशीर्ष मासे, हेमंत ऋतु कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि
10:22 प्रात: तक तदउपरांत द्वादशी तिथि चित्रा नक्षत्र
6 :26 सांय तक तदउपरांत स्वाति नक्षत्र, सौभाग्य योग
विष्टिकरण सूर्यादय 6 :59 पर सूर्यास्त 5 : 37 पर
शुभकाल 11:15 से दोपहर 1:03 प्रात:/राहूकाल 8 :18 से 9:38 तक सांय
पंडित नरेश पाबूच
जगन्नाथ मंदिर बड़ा चौक नाहन
मो. 94186-30306
साप्ताहिक भविष्य
मेष राशि :- राशि स्वामी ग्रह मंगल/भगवान श्री गणेश मेष राशि के आराध्य देव, शुभ रत्न मंगूर, शभ रूद्राक्ष : तीन मुखी, शुभ रंग गुलाबी, शुभ अंक-1
बिजनेस/प्रापर्टी :- सप्ताह की शुरूआत में निवेश करना अच्छा रहेगा। यह निवेश आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा। मित्रता व व्यापार को अलग-अलग रखे।
स्वास्थ्य :- लाइफ स्टाइल को थोड़ा बदलने की कोशिश करें, सुबह व शाम के समय वॉक पर जाने का प्लाल बनाएं।
रिश्ते व प्यार :- सप्ताह रोमांटिक मय रहेगा। प्यार का इजहार करने के लिए समय अच्छा है।
करियर व शिक्षा :- छात्र वर्ग को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर के राह में आपको अभी और पसीना बहाना होगा।
परिवार व मित्र :- संतान से शुभ समाचार मिलने के आसार है। दोस्तों का साथ मिलेगा, परिवार का भी सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि :- राशि स्वामी-शुक्र, वृषभ राशि अराध्य देव कुलस्वामिनी
शुभ रत्न-हीरा, शुभ रूद्राक्ष-छह मुखी रूद्राक्ष, शुभ रंग-काला, शुभ अंक-2
बिजनेस/प्रापर्टी :- यह समय शेयर या नई प्रापर्टी खरीदने के लिए शुभ है, लेकिन कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें।
स्वास्थ्य :- वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहर सतर्क रहे।
रिश्ते व प्यार :- दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अन्यथा आपके रिश्तों में अस्थिरता आ सकती है।
करियर व शिक्षा :- इस सप्ताह करियर के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है।
परिवार व मित्र :- परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल है। कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है।
मिथुन :- राशि स्थामी-बुध, अराध्य देव-कुबेर, शुभ रत्न-पन्ना, रूद्राक्ष-चार मुखी
बिजनेस/प्रापर्टी :- सप्ताह में कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। वित्तिय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें।
स्वास्थ्य :- सप्ताह के कुछ दिन आलस भरे हो सकते हैं।
रिश्ते व प्यार :- इस सप्ताह के कुछ खास पल रिश्तों को दें। दोस्तों व परिजनों को आपके साथ की जरूरत है।
करियर व शिक्षा :- छात्रों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार है। करियर को नई दिशा मिल सकती है।
परिवार व मित्र :- परिवार में सब सामान्य रहेगा। किसी दोस्त की सलाह आपको लाभ देगी।
कर्क : राशि स्वामी चंद्रमा, अराध्य देव -भगवान शंकर, रत्न-मोती, रूद्राक्ष-दो मुखी, शुभ रंग-लाल, शुभ अंक-9
बिजनेस/प्रापर्टी :- आर्थिक मामलों में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय प्रापर्टी बेचने का ख्याल भी अपने दिमाग में न रखे। प्रापर्टी लेने के लिए भी समय अनुकूल नहीं है।
स्वास्थ्य :- कोई पुरानी बीमारी इस सप्ताह परेशानी दे सकती है। चिंताएं कम करें।
रिश्ते व प्यार :- इस सप्ताह अपने से कोई झूठा वादा न करें। अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है।
करियर व शिक्षा :- छात्रों के लिए सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पढ़ाई के लिए एकाग्रता बढ़ानी होगी।
परिवार व मित्र :- परिवार व मित्र आपके खुश रहेंगे। घर में शांति रहेगी।
सिंह : राशि स्वामी-सूर्य, अराध्य देव-सूर्य, शुभ रत्न-माणिक्य, रूद्राक्ष-एक मुखी, शुभ रंग-हरा, शुभ अंक-7
बिजनेस/प्रापर्टी :- आमदन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य :- इस सप्ताह आप खुशमिजाज रहेंगे। सेहत की दुखस्त रहेगी।
रिश्ते व प्यार :- रिश्तों को मजबूत करने के लिए आपको कई कसौटियों से गुजरना पड़ सकता है।
करियर व शिक्षा : सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे, तो कामयाबी आपके साथ रहेगी।
परिवार व मित्र :- इस सप्ताह परिवारिक स्तर पर काफी उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गो के किसी विषय पर विवाद हो सकता है।
कन्या :- राशि स्वामी-बुध, अराध्य देव-कुबेर, शुभ रत्न- पन्ना, रूद्राक्ष-चार मुखी, शुभ रंग-पीला, शुभ अंक-4
बिजनेस/प्रापर्टी :- इस सप्ताह शेयर बाजार में आपको मुनाफा हो सकता है। कारोबार में भी इजाफा होगा।
स्वास्थ्य :- सप्ताह मध्य सिरदर्द व थकान से परेशान हो सकते हैं।
रिश्ते व प्यार :- बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। गलतफहमियों से पर्दा हट सकता है।
करियर व शिक्षा :- सप्ताह करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। बेरोजगार को अभी ओर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
परिवार व मित्र :- परिवार में माता-पिता या किसी बड़े से वाद विवाद हो सकता है। अपने पर संयम रखे। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उतेजित न हो।
तुला :- राशि स्वामी-शुक्र, अराध्य देव-संतोषी माता, शुभ रत्न-पन्ना
बिजनेस/प्रापर्टी :- इस सप्ताह स्टॉक मार्केट में पैसा न लगाएं। सितारे आपके साथ नहीं है। इसलिए वित्तिय मामलों में सावधानी बरतें।
स्वास्थ्य :- इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह न बने।
रिश्ते व प्यार :- इस सप्ताह अपना कीमती समय अपने जीवन साथी को दें। बेकार के नातों व झगड़ों से बचे।
करियर व शिक्षा :- यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से अधिक परिणाम पक्ष में रहेंगे।
परिवार व मित्र :- लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र आपके पक्ष में रहेंगे।
वृश्चिक :- राशि स्वामी-मंगल, अराध्य देव-गणेश जी, शुभ रत्न-माणिक्य, रूद्राक्ष-तीन मुखी, शुभ रंग-पीला, शुभ अंक-7
बिजनेस/प्रापर्टी :- इस सप्ताह आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल रहेगी। बिजनेस टूर भी करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य :- परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य परेशान दे सकता है।
रिश्ते व प्यार :- इस सप्ताह अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। नए दोस्त व साथी बनने के आसार है।
करियर व शिक्षा :- इस सप्ताह आप करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय आगे बढ़ने के लिए उत्तम है।
परिवार व मित्र :- परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्र के सहयोग से रूके कार्य में प्रगति आएगी।
धनु : राशि स्वामी-गुरू, अराध्य देव-दतोत्रय, रत्न-माणिक्य, रूद्राक्ष-पंचमुखी, शुभ रंग-नारंगी, शुभ अंक-1
बिजनेस/प्रापर्टी :- शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ रहेगा। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती है। भाग्य आपके साथ है।
स्वास्थ्य :- इस सप्ताह हाई ब्लड प्रैशर के रोगियों को राहत मिल सकती है।
रिश्ते व प्यार :- सप्ताह रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
करियर व शिक्षा :- लंबे समय से जिस परीक्षा या टैस्ट के नतीजों का आप इंतजार कर रहे थे, वह आपके पक्ष में आ सकते हैं।
परिवार व मित्र :- इस सप्ताह किसी रिश्तेदार की वजह से घर में कलेश हो सकता है।
मकर :- राशि स्वामी-शनि, अराध्य देव-शनि एवं हनुमान जी, शुभ रत्न-नीलम, रूद्राक्ष-सात मुखी, शुभ रंग-सफेद, शुभ अंक-3
बिजनेस/प्रापर्टी :- निवेश करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य :- आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह पूरी तरह से ठीक रहेगा।
रिश्ते व प्यार :- इस सप्ताह आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। इस वजह से आपके करीबी व रिश्तेदार आप से खफा रहेंगे।
करियर व शिक्षा :- छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी। इंजीनियरिंग व टैक्नीकल फिल्ड के छात्रों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
परिवार व मित्र :- घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयक रखे।
कुंभ :- राशि स्वामी-शनि, अराध्य देव-हनुमान जी, शुभ रत्न-नीलम, शुभ रंग-आसमानी
बिजनेस/प्रापर्टी :- सप्ताह की शुरूआत तो सामान्य रहेगी, लेकिन सप्ताह के मध्य तक आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कोई रूका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है।
स्वास्थ्य :- स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा।
रिश्ते व प्यार :- तनाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। बंधुजनों व मित्रों से विवाद होने की संभावना है।
करियर व शिक्षा :- इस सप्ताह परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। समय आपके अनुकूल है।
परिवार व मित्र :- इस सप्ताह परिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है।
मीन : राशि स्वामी-गुरू, अराध्य देव दतात्रेय, शुभ रत्न मूंगा, रूद्राक्ष-पंच मुखी, शुभ रंग-लाल, शुभ अंक-3
बिजनेस/प्रापर्टी :-कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने कार्य को आरंभ करने के लिए समय उत्तम है।
स्वास्थ्य :- चोट लगने की संभावना है। इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहे।
रिश्ते व प्यार :- इस सप्ताह आपका सोशल सर्कल बढ़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
करियर व शिक्षा :- इस सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकाग्रता बनाए रखें।
परिवार व मित्र :- इस सप्ताह आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सप्ताह के अंत में घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।