ऊना,30 नवंबर: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के जोह गांव के आदित्य ठाकुर ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य ठाकुर ने भारतीय नौसेना अकादमी एज़हिमाला में पास आउट परेड में हिस्सा लेकर ऊना का नाम रोशन किया है। जनरल मनोज मुकूंद नरवणे से मैडल प्राप्त करने पर आदित्य बहुत खुश थे।
बातचीत करने पर आदित्य ने बताया कि उनके दादा अमीं चंद प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं। माता-पिता की दूरदर्शिता और अनुशासित व्यवहार से ही इस मुकाम तक पहुंच पाये हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका एकमात्र लक्ष्य भारतीय नौसेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का रहा है। पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि देश हित और देश सेवा ही एकमात्र लक्ष्य है।
आदित्य ने चंडीगढ़ से शिक्षा ग्रहण की है। आदित्य ठाकुर यूआईटी पंजाब विश्विद्यालय से बीटेक एप्लाइड इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन के छात्र रहे हैं। होनहार आदित्य ने अपनी प्रथम कोशिश में ही एनडीए की परीक्षा पास की और अपने बचपन के सपने को हकीक़त में बदल दिया। बेटे की शानदार सफलता पर उन्हें बधाईओं का तांता लग गया। आदित्य ठाकुर के पिता बलवीर ठाकुर चंडीगढ़ में सरकारी अधिकारी हैं, जबकि माता रेखा देवी हिमाचल के सरकारी स्कूल में भाषा अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।