कुल्लू, 19 नवंबर : पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक महेश्वर सिंह को रूटीन चेकअप के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया था जहां पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें उनकी रिपोर्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इस बात की जानकारी महेश्वर सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि उनके संपर्क में जो भी व्यक्ति आए हैं, वह कोरोना टैस्ट करवाएं। इस खबर के बाद कुल्लू जिला में देव समाज में हड़कंप मच गया है। वहीं बीते 3 दिन पहले भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर में देव संसद का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से महेश्वर सिंह शामिल हुए थे।
इस आयोजन में सैंकड़ों लोग शामिल हुए थे। ऐसे में अब महेश्वर सिंह सैकड़ों लोगों के संपर्क में सीधे संपर्क में आए हैं। वहीं कुल्लू जिला में हर दिन सैकड़ों कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।