शिमला,15 नवंबर : आम आदमी पार्टी ने हिमचाल प्रदेश युवा विंग के अध्यक्ष पद पर अनूप पटियाल नियुक्ति की है। कांगड़ा जनपद से ताल्लुक रखने वाले अनूप सिंह पटियाल ने पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल व प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता और सचिन राय का आभार जताया। उन्होंने संगठन विस्तार समिति से अनूप केसरी, शेष पाल सकलानी, कैप्टेन अजय वीर सिंह का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने उनके कार्यों को देखते हुए उनका नाम मनोनीत किया।
नवनियुक्त युवा विंग अध्यक्ष अनूप सिंह पटियाल का उनके आवास पर कांगड़ा के अध्यक्ष देश राज चौधरी व उपाध्यक्ष केडी राणा, कांगड़ा विधानसभा के अध्यक्ष हेम राज, तथा नवनीत गोस्वामी अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मौके पर अनूप सिंह पटियाल ने कहा कि आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरकर दिखाएंगे। वह हमेशा पार्टी की नीतियों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जनता का सहयोग करेंगे।
अनूप सिंह पटियाल का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत उत्कर्ष के लिए नहीं, बल्कि राज्य को पुन: विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए पार्टी में युवा विंग हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद की बागडोर संभाली है। प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी एवं छात्र परेशान है।