नाहन, 10 नवंबर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल के घर में भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके तहत कालाअंब के नितिन गोयल को भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के संयोजक के तौर पर नियुक्ति दी गई है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि विधायक डाॅ. राजीव बिंदल से विचार विमर्श के बाद नियुक्ति दी गई है। उधर, संयोजक नितिन गोयल ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उतरेंगे।