कुल्लू, 07 नवंबर : जिला की बंजार पुलिस ने 90 किलो 529 ग्राम अफीम डोडा के साथ एक लुधियाना निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस अफीम डोडा को उक्त व्यक्ति वाहन में लेकर जा रहा था।
बंजार पुलिस ने नाके के दौरान चुयंटा पुल से आगे बाली चौकी सड़क में जब वाहन (सीएच01-एआर-9249) को तलाशी के लिए रोका। तलाशी करने पर गाड़ी की पिछली सीट पर डिक्की में 10 बोरियां बरामद की गई। बोरियों में 90 किलो 529 ग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि उक्त वाहन को चालक 38 वर्षीय कुलविंदर सिंह पुत्र हरमेश सिंह अहमदगढ़ मंडी लुधियाना पंजाब निवासी चला रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि चालक कुलविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।