नाहन 03 नवंबर : जिला के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय उत्पादों के उत्पादन व विक्रय के लिए आत्मनिर्भर भारत तथा वोकल फॉर लोकल अभियान के अर्न्तगत जिला सिरमौर में विशेष प्रयास किये जा रहे है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने मॉलरोड नाहन पर स्थित अनुराग स्टूडियों में पशुपालन विभाग व स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध करवाए गए उत्पाद विक्रय केन्द्र के उदघाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी।
उपायुक्त ने बताया कि इस विक्रय केन्द्र में विशेष रूप से गोबर से बने दीपक तथा मेड-इन-सिरमौर लडियों का विक्रय किया जायेगा उन्होने बताया कि इन उत्पादों के विक्रय से जहां लोगो को जिला में ही तैयार किए गए उत्पाद प्रयोग करने को मिलेंगे, वहीं स्थानीय लोगों को भी अपने घरद्वार पर रोजगार प्राप्त होगा व इससे उनकी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिला में गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें दीपक, गमले, गो-काष्ट उर्वरक खाद तथा गो मूत्र से गो अर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोअर्क को 45 दिनों तक उपयोग करने से पुरानी से पुरानी बीमारियों को खत्म करने में सहायता मिलती है तथा गो उत्पादों के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशुधन को भी संरक्षण मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्थानीय महिलाओं को गाय के गोबर से बनने वाले उत्पादों को बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि ग्रामीण महिलायें आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर समाज की प्रगति में भी अपना योगदान दे सके।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में आरंभ किए गए सेवा सेतू सिरमौऱ पोर्टल के माध्यम से 65 लोगों को अच्छी गुणवता वाली बिजली की रंग बिरंगी लड़ियों को बनाने का कार्य दिया गया है जिसकी बाजार में बहुत मांग भी है। इससे जिला में वोकल फॉर लोकल का नारा साकार करने में सहायता मिल रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा जिला ग्रामीण विकास परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग नीरू शबनम, अध्यक्ष पर्यावरण समिति नाहन डॉ. सुरेश जोशी, अरूण चौहान व सुनील गौड सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपास्थित थे।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल