कुल्लू, 24 अक्तूबर : पर्यटन नगरी मनाली के बाहंग में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना लोगों ने मनाली पुलिस को दी और पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
उन्होंने बताया कि बाहंग मनाली के पास सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें गाड़ी (HP69-A-9010) स्वीफ्ट कार ने (HP10-A-9019) टिप्पर को पीछे से टक्कर मार दी। स्वीफ्ट गाड़ी में वासु शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी लक्कर बाजार शिमला गाड़ी को चला रहा था। उसके साथ गाड़ी में तरुण बरागटा पुत्र मोहन लाल बरागटा निवासी शिमला व रजत शर्मा पुत्र रूप लाल शर्मा निवासी टूटू शिमला बैठे थे। दुर्घटना में रजत शर्मा उपरोक्त की मृत्यु हो चुकी है l अन्य दोनों उपचाराधीन है। टिप्पर चालक को कोई भी चोट नहीं पहुंची है।
Latest
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR