सुंदरनगर (नितेश सैनी) : 18.85 लाख रुपए की लागत से निर्मित कल्याण गौ सदन का बुधवार को विधिवत उदघाटन हुआ। एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार ने रिबन काट कर गौसदन का उदघाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है। गौ सदन बनने से आवारा पशुओं से निजात मिलेगी। उन्होंने आम जनता से आग्रह कि वह दुधारू पशुओं को प्रयोग करने के बाद ऐसे में खुले में न छोड़ें।
उन्होंने कल्याण गौ सदन का निर्माण करने के लिए नगर परिषद सुंदरनगर समेत गौ सदन प्रबंधन के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने गौ सदन संचालकों को अश्वस्त किया है कि प्रशासन की ओर से इस दिशा में जो भी यथासंभव बनेगा, इस दिशा में गौ सदन के संचालन को लेकर प्रयास किया जाएगा। कल्याण गौ सदन के प्रधान अमर जीत ने बताया कि पहले यहां 180 के करीब पशुओं के रखने की क्षमता थी। नए गौ सदन का निर्माण होने से अब 100 के करीब और पशुओं को रखने की क्षमता बढ़ गई है।
एसडीएम ने कहा कि यहां पर घासनियां रखने के 25 हजार घास के पुलों क्षमता का एक बढ़ा हाल भी मुहैया हुआ है। इससे पूर्व पंडित आचार्य हेम प्रभ शास्त्री ने पूजा अर्चना के बार गौ सदन का संचालन करने के लिए एसडीएम राजीव कुमार के कर कमलों से उदघाटन करके आम जनता के लिए समर्पित किया। आचार्य ने कहा कि गाय एक पूजनीय पशु है और वर्तमान में इसका निराधर करके इंसान स्वयं ही पाप का भागीदार बन रहा है। उन्होंने आम जनता से गाय का स मान करने के लिए सभी सदस्यों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईन सुरेश कपूर, बीसीसी अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष गिरजा गौतम, उपप्रधान नरेश सेन, व्यापार मंडल के प्रधान धनश्याम महाजन, पार्षद सुमन कुमारी, तुलेंद्र बिटा , पुष्पा देवी, अश्वनी सैनी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।