शिमला, 23 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस हुई हैं। जिला चंबा में रिएक्टर स्केल पर 2.7 की तीव्रता का भूकंप आया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक ये झटके आज दिन में 12:15 बजे कुछ सेकंड तक लगे। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। हालांकि भूकंप से फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
इससे पहले 9 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति में 3.3 की तीव्रता का भूकंप आया था। राज्य में पिछले कई सालों से बार-बार भूकम्प के झटके लग रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है।
साल 1905 में कांगड़ा जिला में आये विनाशकारी भूकंप में 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे।