रिकांगपिओ, 21 अक्तूबर : क्वालटी सेब के लिए मशहूर किन्नौर जिला से अब तक 20 लाख सेब पेटियां देश के विभिन्न मंडियों में जा चुकी हैं, जबकि अभी करीब 13 लाख सेब पेटियां देश के विभिन्न मंडियों में जाना बाकी हैं। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि अब तक सेब की पेटियों को मंडियों में ले जाने में बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा नही हुई है ओर न ही मजदूरों व मालवाहक वाहनों की भी समस्या देखी गई है।
उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार एपीएमसी की ओर से किन्नौर के टापरी में खोला गया सेब बिक्री केंद्र में सेब उत्पादकों को संतोषजनक दाम मिलने से बागवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बचे सेब को भी जल्द विभिन्न मंडियों में भेज दिया जाएगा।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर