नाहन, 19 अक्तूबर : डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज (Dr. YS Parmar Medical College) में गैर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (Non gazetted staff federation) के अध्यक्ष पद पर प्रीतम कौर को दोबारा प्रधान चुना गया है। चुनाव जिलाध्यक्ष भारत भूषण की मौजूदगी में आयोजित हुए। सर्व सम्मति से प्रीतम कौर को दोबारा बागडोर देने का फैसला लिया गया। वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर मयंक सकलानी निर्वाचित हुए हैं। महासचिव पद की जिम्मेदारी संदीप कौशिक को दी गई है। वहीं, अर्चना शर्मा संयुक्त सचिव होंगी। इसके अलावा उप प्रधान पद पर दुर्गा सिंह, गोपाल सिंह, सीमा तोमर, अमित कुमार, गुरनाम सिंह, रंजना माटा, कमलेश शर्मा, सतीष राणा, अरुणा व विवेक कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में शाहिदा वित सचिव होंगी। वहीं वित सह सचिव की जिम्मेदारी इंद्र सिंह को दी गई है। संगठन सलाहकार यास्मीन होंगी। प्रचार सचिव के पद पर आशु चौधरी को मनोनीत किया गया है। जबकि ऑडिटर शालिनी होंगी। मुख्य सलाहकार महेश कुमार व प्रेस सचिव सुनील शर्मा बनाए गए हैं। उधर, नवनिर्वाचित प्रधान प्रीतम कौर ने कहा कि वो कर्मचारियों के हित में हर संभव कदम उठाएंगी। ये सौभाग्य है कि उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने उन्हें जो स्नेह दिया है, वो उसका आभार भी प्रकट करती हैं।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने