नाहन, 02 अक्तूबर : गांधी जयंती के मौके पर पैरा एथलीट करीब-करीब 8 घंटे का पैदल सफर तय कर शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास मालरोड पर पहुंचा। धावक वीरेंद्र का मकसद ड्रग फ्री इंडिया का संदेश देना था। धावक वीरेंद्र ने सुबह 8 बजे के करीब अपनी दौड़ शुरू की थी। आयुर्वेदिक विभाग में बतौर फार्मासिस्ट धावक की रन मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने धावक का इस्तकबाल किया। गौरतलब है कि पहले भी गांधी जयंती पर धावक द्वारा शिमला से चंडीगढ़ तक रन की जा चुकी है।
शुक्रवार शाम जब धावक वीरेंद्र नाहन मालरोड़ पर पहुंचा तो वहां मौजूद माता-पिता की आंखों से आंसू बह उठे। बोले, दिव्यांग होने के बावजूद बचपन से ही अलग तरह की सोच रखता था। चोरी-छिपे बॉक्सिंग के अलावा एथलेटिक्स भी करता था। उनका कहना था कि इतना सुकून जरूर है कि एक अच्छे मकसद के लिए रन कर रहा है। बता दें कि एक हादसे में धावक की एक आंख की रोशनी चली गई थी। डिप्लोमा के दौरान दूसरी आंख की रोशनी भी धुंधली पड़ गई थी। मगर जीवन की चुनौती का सामना खुद ही करता रहा। जब दूसरी आंख की रोशनी ठीक हुई तो ही परिवार को इसकी जानकारी दी थी।
Latest
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री