नाहन, 02 अक्तूबर : हिमाचल में कृषि बिल का विरोध जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस ने बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली। कांग्रेस ने साफ किया है कि जब तक किसानों की उपज का सही समर्थन मूल्य तय नहीं करती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता दर्जनों ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। हिमाचल कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के इकबाल मोहम्मद ने कहा कि किसानों को महंगे दामों पर बीज खरीदने पड़ते हैं, लेकिन फसलों को बेचने पर शोषण का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में सरकार को चाहिए था कि किसानों का समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाता। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत ही कृषि बिल में संशोधन करने की मांग की है। बता दें कि राज्य भर मेंं कांग्रेस कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर चुकी है। नाहन में ट्रैक्टर रैली के अलावा बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने