हमीरपुर, 30 सितंबर : सुजानपुर उपमडल के तहत मैहली से थाती गांव के लिए एक लिंक रोड का निर्माण कर रही जेसीबी पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। जिसमें चालक व परिचालक घायल हो गए। घायलों को सुजानपुर सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुजानपुर से करीब 4 किलोमीटर दूर मेहंलीपुल से गांव थाती परगणा के लिए लिंक रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिस कार्य के लिए जेसीबी लगाई गई थी। उस पर पहाड़ी का मलबा खिसकने से नीचे कार्य कर रही जेसीबी के ऊपर गिर गया। जिसमें चालक राजन कुमार (28) परिचालक अमन (18) घायल हो गए घटना का पता चलते ही सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर से भी गाड़ी पहुंच गई घायलों का उपचार चल रहा है। एसडीओ कक्कड़ अभिषेक भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने सुजानपुर अस्पताल में लाए गए घायलों का हालचाल जाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।