शिमला, 29 सितंबर : जयराम सरकार ने 530 हैडमास्टरों और लेक्चररों को प्रिंसिपल पद पर प्रमोट किया है। इनमें 289 हैडमास्टर और 241 लेक्चरर हैं। ये स्कूलों में प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे, लेकिन फिलहाल इन्हें अतिरिक्त मानदेय नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग ने आज सूची जारी की है। 500 से अधिक शिक्षकों के एक साथ प्रिंसिपल बनने की लिस्ट पहली बार जारी हुई है। इस बीच हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि पहली बार शिक्षा विभाग में यह पहला मौका है, जब प्रिंसिपल बनने वालों की इतनी लंबी लिस्ट जारी हुई हो। इसके लिए शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इस कार्य के लिए भरसक काम किया। वीरेंद्र चौहान ठाकुर ने शिक्षकों के साथ किए अपने वायदे को पूरा किया है तथा वे इसके आभारी रहेंगे।
गौर हो कि प्रदेश के सैंकड़ों सीनियर सैंकडरी स्कूलों में प्रिंसिपल के पद रिक्त चल रहे थे। जिससे स्कूलों में भारी अव्यवस्था हो रही थी। वितीय व प्रशासनिक कार्यों सहित स्कूलों में गुणवतापूर्ण शिक्षा का नियंत्रण भी प्रभावित हो रहा था। विभिन्न शिक्षक संघ लगातार मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उनसे प्रिसिंपल की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग कर रहे थे।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा