संगड़ाह, 25 सितंबर : उपमण्डल के अंतर्गत नौहराधार चौकी में तैनात एएसआई चेतन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2012 से भूमिगत आरोपी को चंडीगढ़ से पकड़ने में कामयाबी हासिल की हैं। आरोपी पर भादंस की धारा 279, 337 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2012 में फरार उड़ीसा का रहने वाला चालक सान्नत कुमार चंडीगढ़ से नौहराधार सामान लेकर आया था। राजगढ़ मार्ग पर भटयूड़ी के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति को चोटें आई थी। चालक पर पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया था।
उद्घोषित आरोपी कोर्ट में नही पहुंचा तथा कईं बार समन भेजे जाने पर भी हाजिर नही हुआ। कोर्ट के चालक को भगोड़ा घोषित कर दिया तथा पुलिस को इसे पकड़ने के आदेश जारी किए। कई दिनों से पुलिस चालक को ढूंढने में लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर संगड़ाह पुलिस की टीम इसे चंडीगढ़ में तलाश रही थी। शुक्रवार को टीम को इसे पकड़ने में कामयाबी मिली। एएसआई चेतन चौहान ने बताया कि उद्घोषित अपराधी को 8 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है।