शिमला, 19 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना वायरस के प्रकोप में कोई कमी नहीं आ रही है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 113 हो गई है। कांगड़ा में 65 वर्षीय महिला, शिमला में 42 वर्षीय पुरूष, चंबा में 37 वर्षीय महिला, उना में 80 वर्षीय महिला और कुल्लू में 57 वर्षीय पुरूष की कोरोना से जान गई है। ये रोगी कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।
वहीं आज 286 नये पाॅजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ ही रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 11908 पहुंच गया है। जबकि अब तक 7457 रोगी ठीक हो चुके हैं। आज रिकार्ड 403 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। पहली बार एक दिन में इतने मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 4308 हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक 11 जिलों में आज नए मामले उजागर हुए हैं। सोलन में सबसे ज्यादा 58, कांगड़ा में 52, शिमला में 33, बिलासपुर में 30, सिरमौर में 29, मंडी में 24, ऊना में 19, हमीरपुर में 16, चंबा में 14, कुल्लू में 10 और किन्नौर में एक मामले की पुष्टि हुई है। शिमला में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का चालक भी कोरोना से संक्रमित निकला है। इस वजह से विशेष सचिव स्वास्थ्य व अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है।
कोरोनो को मात देने वालों में सर्वाधिक 128 लोग सिरमौर जिले से रहे। इसके अलावा सोलन से 120, शिमला से 42, ऊना से 30, मंडी से 29, चंबा से 26, कांगड़ा से 12, बिलासपुर से 9 और हमीरपुर से 7 मरीजों ने कोरोना को हराया।
कोरोना के जिलावार मामलों पर नजर डालें, तो सोलन सर्वाधिक 2624 पाॅजिटिव केसों के साथ सूची में पहले स्थान पर है। कांगड़ा में संक्रमितों का आंकड़ा 1811, सिरमौर में 1511, मंडी में 1252, ऊना में 1076, शिमला में 859, हमीरपुर में 778, चंबा में 691, बिलासपुर में 628, कुल्लू में 443, किन्नौर में 139 और लाहौल-स्पीति में 96 हैं।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर