हमीरपुर, 17 सितंबर : अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह करीब 9:00 बजे जब अशोक कुमार अपने घर धनेटा क्षेत्र से हमीरपुर के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बसारल गांव के पास उन्होंने अपना वाहन सड़क के किनारे लगा दिया और वे बेहोश हो गए, लोगों को इस बात की पता तक नहीं लगा कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। कुछ ही देर बाद उनके वाहन के पास लोग एकत्रित होना शुरू हो गए और लोगों ने परिवार वालों को इस बारे सूचित किया।
मौका पर पहुंचे परिजनों ने अशोक को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, परंतु उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक लेखराज ने बताया कि अशोक कुमार की अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। गौर रहे कि अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार (52) अपने पीछे पत्नी, एक बेटा जो कि दसवीं कक्षा में पढ़ता है और बेटी ग्रेजुएशन कर रही है छोड़ गए हैं। मौका पर पहुंचे अतिरिक्त थाना प्रभारी चुन्नीलाल सहित पुलिस कर्मचारियों ने परिवार वालों के ब्यान भी लिए।
वही इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि अशोक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा गया और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा