ऊना , 16 सितंबर : थाना अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों (Suspected Circumstances) में 25 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान संयुक्त लता पत्नी मनिद्र सिंह के रूप में हुई है। अम्ब पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम (Autopsy) करवाने के बाद शव उसके स्वजनों को हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला बीमार चल रही थी। जिसका उपचार स्वजनों ने घर पर ही चला रहा था। मंगलवार रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जिसके चलते स्वजनों ने उसकी घर में ही झाड़ फूंक शुरू कर दी। लेकिन इस झाड़ फूंक में उसकी तबीयत ओर खराब हो गई। जिसके बाद परिवार ने उसे आनन फानन (Hurry) में उपचार (Treatment) के लिए वहां के नजदीकी अस्पताल (Hospital) दौलतपुर में पहुंचाया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने की है।