सोलन, 16 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव परिणाम पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी छह की छह सीटें जीतकर अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि आज चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने योगेश भर्तियां नालागढ़ , संजीव कौशल बद्दी, राज किशोर कसौली , विजय ठाकुर कंडाघाट, बुधराम सोलन एवं किरण कौंडल अर्की को जोगिंदरा कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का चुनाव जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक जीत है, जब सभी सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मान लेना चाहिए चाहे चुनाव छोटा हो या बड़ा उन को करारी हार का सामना ही करना पड़ेगा।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल