कुल्लू, 14 सितंबर : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने मनाली स्थित बंगले के लिए लौट आई है। कंगना पहले मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट के माध्यम से पहुंची और उसके बाद बाय रोड मनाली के लिए रवाना हुई। इस दौरान मनाली जाते समय वह कुल्लू के शाडाबाई में अपनी बहन रंगोली चंदेल के बनाए हुए घर में भी कुछ देर रुके।
रंगोली चंदेल ने शाडावाई के पास नया मकान बनाया है। लिहाजा कंगना रनौत बहन रंगोली चंदेल के इस घर में करीब 15 मिनट तक रुकी और चाय-पान करने के बाद यहां से फिर करीब 7:15 बजे मनाली की ओर रवाना हुई। बाई श्रेणी की सुरक्षा में कंगना मनाली के सिमसा स्थित बंगले के लिए रवाना हुई। फ़िलहाल Y+Security जारी रहेगी।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया