संगड़ाह, 13 सितंबर : उपमंडल के तहत टिकरी डसाकना पंचायत के उपप्रधान बली राम ठाकुर का शनिवार को की पैर फिसलने से मौत हो गयी है। 65 वर्षीय बली राम रनवा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक वह सुबह घास काटने गांव से करीब 500 मीटर दूर गए थे। घास काटते समय उनका पैर फिसल गया और करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गए। उनके सिर व छाती में गहरी चोटें आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरी पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंचायत प्रधान बिलम चौहान ने बताया कि बली राम ठाकुर पंचायत के उपप्रधान होने के साथ ही परिवार के मुखिया भी थे। प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य सही राम चौहान व पीटीएफ के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने बली राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस चौकी हरिपुर-धार से मिलीं जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बारें में सूचना नहीं दी गई।