बिलासपुर, 11 सितम्बर : जिला में एक 39 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं, बताया यह भी जा रहा है कि मृतक शुगर से भी पीडि़त था और शराब का आदी भी था। उधर, मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत री गांव गरा के 39 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 के चलते मृत्यु हो गई। व्यक्ति अपना इलाज गुरु नानक अस्पताल पंजाब से करवा रहा था। उसके बाद इंफेक्शन के कारण वह श्री नैना देवी के समीपवर्ती अस्पताल घवांडल में पहुंचा और वहां से उसे कोविड़ 19 टैस्ट करवाने के लिए कहा गया।
उसके बाद व्यक्ति पीएचसी स्वाहन गया और वहां उसका कोविड-19 टैस्ट करवाया गया। हालांकि रात उसका देहांत हो गया, लेकिन बताया जा रहा है कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका अंतिम संस्कार पंजाब के किरतपुर साहिब में किया गया।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर