नाहन (एमबीएम न्यूज़) : अस्वस्थता के कारण राज्यपाल के समापन कार्यक्रम में न पहुंचने को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई है। इसके मुताबिक राज्यपाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह देव पालकियों को कंधा नहीं देगें और ना ही पूजा अर्चना करेगें। यहीं कारण था कि राज्यपाल डेढ बजे के आसपास नाहन से श्री रेणुका जी के लिए सीधे रेणू मंच पर आने के लिए निकले थे। अगर देव पालकियों को विदाई दी जानी थी तो राज्यपाल समय पर श्री रेणुका जी पहुंच जाते। इस बारे जब श्री रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ से बात की गई तो उनका कहना था कि यह संदेश मिला था कि राज्यपाल देवपालकियों को विदाई नहीं देगें। इसी कारण ठीक डेढ बजे सीपीएस विनय कुमार ने देवपालकियों को विदा कर दिया। अलबत्ता उन्होेंने यह जरूर कहा कि राज्यपाल ने रेणू मंच से संबोधन की बात को जरूर स्वीकार किया था। अब यह रहस्य ही है कि आखिर क्यों राज्यपाल देव पालकियों की विदाई में हिस्सा नहीं लेना चाहते थे साथ ही पूजा अर्चना भी नहीं करना चाहते थे।
Previous Article…..जब भाजपा विधायकों- नेताओं ने बीच में ही छोड दिया रेणू मंच
Next Article पांवटा में ज्ञान गोदड़ी स्थल यात्रा का जत्था रोका