पांवटा साहिब, 10 सितंबर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 31 अगस्त को सेवानिवृत हुई महिला कर्मी का कोरोना संक्रमण के चलते देहरादून में निधन हो गया है। चूंकि वो 8 सितंबर को बैंक की शाखा में आई थी, लिहाजा बैंक को 48 घंटे तक सील करने के आदेश जारी हुए हैं। 8-9 सितंबर की रात महिला की मौत के बाद आज बैंक में हडकंप मच गया। पूरी ब्रांच को सेनिटाइज किया जा रहा है। यह भी जानकारी मिल रही है कि पिछले पांच दिन से छुट्टी पर बैंक का एक अधिकारी भी कोरोना संक्रमित है। यह भी बताया जा रहा है कि चंद रोज पहले सेवानिवृत हुई कर्मी जब बैंक आई थी तो बिलकुल ठीक ठाक थी। देहरादून में ही रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
उधर बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव कटारिया ने कहा कि बैंक को 48 घंटे के लिए सील किया जा रहा है। साथ ही सुबह ही सेनिटाइजेशन शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन को सेवानिवृत महिला कर्मी की देहरादून में मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। उसके बाद प्रोटोकॉल के तहत तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। उधर, एसडीएम एलआर वर्मा ने कहा कि वो शहर से बाहर हैं, पहुंच कर कार्यालय से जानकारी जुटाकर शेयर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जाती है।
Latest
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR