कुल्लू, 09 सितंबर : औट-लुहरी एनएच-305 में धामण पुल को करीब 27 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है। धामण पुल मंगलवार को डैमेज हो गया था। पुल के गाडर और प्लेट खिसक गए थे और बोल्ट टूट गए थे। जिस कारण पुल यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था और आनी, बंजार, निरमंड का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया था। जिस कारण दोनों तरफ वाहन भी फंस गए थे।
बुधवार को दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के टेक्निकल विंग के इंजीनियरों और मज़दूरों ने इसे यातायात के लिए दुरुस्त कर दिया है। इससे पहले भी धामण पुल 15 दिन पहले यातायात के लिए बंद पड़ गया था। इस दौरान भी पुल को दूसरे दिन यातायात के लिए बहाल किया गया था। लेकिन इस बार फिर करीब 27 घंटे तक यह पुल यातायात के लिए बंद रहा।