नाहन, 06 सितंबर : ऐतिहासिक शहर की एक अनमोल शख्सियत ने संसार को त्याग दिया है। 92 वर्ष की उम्र में पंडित चंद्रशेखर गौतम का निधन हो गया है। ब्राह्मण सभा के संस्थापक सदस्यों में से एक दिवंगत गौतम का शुक्रवार को निधन हुआ है। शालीन व मिलनसार स्वभाव के धनी पंडित चंद्रशेखर गौतम ताउम्र समाज कल्याण के कार्यों से जुड़े रहे। गरीब कन्याओं के विवाह करवाने में सदैव सक्रिय रहते थे। ब्राह्मण सभा के साथ-साथ समाज के हर एक वर्ग ने पंडित चंद्रशेखर गौतम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
साधारण जीवन व्यतीत करने वाले पंडित चंद्रशेखर गौतम ने जीवन के अंतिम पड़ाव तक भी ना केवल सामाजिक कार्यों को किया बल्कि हमेशा ही लोगों को नए कार्यों के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि पंडित के चंद्र शेखर गौतम जी के बेहद ही करीबी प्रेम सागर शर्मा जी का भी 2 हफ्ते पहले पावंटा साहिब में निधन हो गया था। दिवंगत प्रेम सागर जी ने 94 वर्ष की उम्र में संसार को त्यागा था। वह श्री रेणुका जी में निर्माण गुरु जी के परम शिष्यों में से एक थे।