बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : दून के पूर्व विधायक लज्जा राम चौधरी का दोपहर एक बजे उनके पैतृक गांव हरिपुर संडोली में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविद्र सिंह सुक्खू, शिलाई के पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान, कामगार बोर्ड के चैयरमैन हरदीप बावा, नालागढ़ के विधायक के.एल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक विनोद चंदेल शामिल हुए। इससे पूर्व स्व. लज्जा राम का शव घर के साथ खुले मैदान में दर्शनों के लिए रखा गया जहां पर दून व नालागढ़ विस के लोगों ने पंक्तिबध होकर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। बाद में संडोली गांव में स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया गया। उनके बड़े बेटे भजन चौधरी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ हवा में फायर कर सलामी दी। प्रदेश अध्यक्ष सुखविद्र सिंह सुक्खू व विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने चौधरी लज्जा राम की आक्समिक मौत को कांग्रेस के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया। उन्होंने बताया लज्जा राम का दून में अपना जनाधार था तथा कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनकी ओर से दून में करवाए गए अथाह विकास को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस मौके पर एसपी बद्दी बिशेर सिंह, एसडीएम हरिकेश मीणा, जिप सदस्य परमजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस राम प्रकाश, अच्छरपाल कौशल, दलीप चंद, मान सिंह कुंडलस, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, जसवंत ठाकुर, हंसराज चंदेल, शहरी अध्यक्ष भाजपा तरसेम चौधरी, डीआर चंदेल, दर्शन सिंह सैणी, मेला राम चंदेल, डा. श्रीकांत, ध्यान सिंह लादी, गोपाल ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, नसीब सिंह, माधो राम मेहता, देवराज चौधरी, कृष्ण कौशल, महेश कुमार, रमन कौशल, अशोक शर्मा, दलीप पाल, रामरतन चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, राजेश वर्मा, बलजीत नेगी, लायक राम चौधरी, भाग सिंह चौधरी, संजीव कुंडलस, रामेश्वर दास, सुभाष ठाकुर, गुरदेव चंदेल गुरनाम सिंह, भाग सिंह चौधरी, प्रवीण कौशल, मास्टर इंद्रजीत, पोला राम चौधरी, योगराज भाटिया, समेत हजारों की संख्या में अंतिम यात्रा में भाग लिया।