कुल्लू , 2 सितम्बर : मणिकर्ण घाटी (Manikarn Valley) के भ्रैण क्षेत्र में देउघरा गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है जिसमें लाखों के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को कुल्लू (kullu)की भ्रैण पंचायत के गांव देउघरा में तीन मंजिला काष्ठकुणी शैली का मकान आग(fire) की चपेट में आ गया। आगजनी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही घर से आग की लपटें उठी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सारे ग्रामीण आग को बुझाने में जुट गए, लेकिन आग देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मकान रेवत राम का है, जिसमें तीन भाई हिस्सेदार हैं जबकि मकान में वर्तमान में 12 सदस्य रहते थे। घटना की सूचना दमकल विभाग(Fire department) को भी दी गई। लेकिन कुल्लू से जब तक दमकल विभाग के फायर टेंडर (Fire tender) घटनास्थल तक पहुंचे तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। अब प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर नुक्सान का आकलन करने के लिए पहुंच रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत के बाद साथ लगते अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया है।
Latest
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR