हमीरपुर, 1 सितम्बर : सोमवार देर रात को जारी मेडिकल बुलेटिन में हमीरपुर जिला में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया, की भोटा क्षेत्र के गांव थमानी में बिहार से आए 55 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवक तथा बड़सर के गांव महारल में नोयडा से आया 31 वर्षीय व्यक्ति पाॅजीटिव पाया गया है। ये तीनों लोग गृह संगरोध में रखे गए थे। हमीरपुर शहर की एक स्वीट शाॅप में कार्य करने वाले बिहार के आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, लेकिन ये सभी लोग पहले ही संस्थागत संगरोध में रखे गए थे। इन आठ लोगों में 19 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय नवयुवक, 23 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय और 18 वर्षीय युवक शामिल है
संस्थागत संगरोध में रखा गया, तहसील टौणी देवी के गांव पटनौण का 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव भोरंज का 38 वर्षीय व्यक्ति और इसी गांव की 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। भोरंज के गांव रूहान डाकघर बलोह का 45 वर्षीय व्यक्ति, चंडीगढ़ से लौटा भरेड़ी क्षेत्र के गांव रोपड़ी का 48 व्यक्ति, नालटी क्षेत्र के गांव बरोटा का 21 वर्षीय युवक, अमृतसर से लौटी तहसील हमीरपुर के गांव ललीण की 29 वर्षीय महिला और तहसील हमीरपुर के गांव दुधन का 28 वर्षीय युवक भी पाॅजीटिव पाया गया है। ये सभी लोग गृह संगरोध में रखे गए थे। मेडिक कॉलेज से लिए गए 50 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय नवयुवक और 27 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।