चंबा, 31 अगस्त : ग्राम पंचायत नैणीखड्ड के गांव केहलू में बिजली गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक पशुपालक बेसुध हो गया। वहीं एक अन्य भेड़पालक बाल-बाल बचा। यह वाकया रविवार को दोपहर बाद पेश आया। आस-पास के लोगों ने बेसुध हुए व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बेसुध हुए पशुपालक की पहचान मिहणू राम निवासी गांव केहलू के रूप में हुई है। खबर की पुष्टि ग्राम पंचायत नैणीखड्ड के प्रधान रंजीत कुमार ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केहलू गांव निवासी योग राज व मिहणू राम दोपहर बाद गांव के समीप बकरी चरा रहे थे। यह दोनों बकरियां मिहणू राम की थी। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी। बिजली गिरने से जहां योगराज की दो बकरियों की मौत हो गई। जबकि योगराज के साथ बैठा मिहणू राम बेसुध हो गया। योगरा ने ग्रामीणों को सूचित किया और मिहणू राम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। जहां मिहणू राम का उपचार चल रहा है। वहीं, पटवारी अमित कुमार ने बताया कि घायल मिहणू राम के परिजनों को 2500 रूपये की फौरी राहत जारी कर दी है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल