सोलन (एमबीएम न्यूज) : श्री गुरू नानकदेव जी का 547वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन निकाला और कई तरह के करतब दिखाए। नगर कीर्तन में रागी जत्थे, ढाडी जत्थे, स्कूली बच्चों ,बडूसाहिब व स्थानीय जत्थे ने भाग लिया। शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
गुरू नानकदेव जी के 547वें प्रकाशपर्व को लेकर सोलन में गुरूद्वारा सिंह सभा अप्पर बाजार द्वारा शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पांच प्यारों की अगुवाई पुरानी कचहरी स्थित दुर्गा क्लब परिसर से नगर कीर्तन आंरभ हुई। नगर कीर्तन गंज बाजार,माल रोड, उपायुक्त कार्यालय, बाईपास से चंबाघाट होते हुए गुरूद्वारा अप्पर बाजार में संपन्न हुई। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने अपने करतबों से सभी को अचंभे में डाला और लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
वही ढाडी जत्थो,कीर्तन जत्थों व बडू साहिब से आए हुए स्कूली बच्चों व स्थानीय रागियों ने शबद कीर्तन गायन कर नगर कीर्तन में भाग लिया। इस मौके पर शहर में जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया था। गुरूद्वारा सिंह सभा अप्पर बाजार के प्रधान अजीत सिंह ने श्री गुरू नानकदेव जी का 547वे प्रकाश पर्व कि बधाई देते हुए कहा की प्रकाश पर्व के मौके पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की गुरू नानकदेव ने उस वक्त अवतार धारण किया था जब इंसानियत जुल्मों के आगे कुचली जा रही थी। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी ने लोगों को आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया,जिसकी परंपरा सिक्खों के दसवें गुरू तक निभाई जाती रही है।