सुंदरनगर , 30 अगस्त : जिला के करसोग उपमंडल के पजैतरी में दो कारों के बीच आपसी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सुन्नी के सिविल अस्पताल भेजा गया। वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ को देखकर टैक्सी चालक व उसके साथ बैठा अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम शिमला-करसोग मार्ग पर पजैतरी के समीप एक ऑल्टो कार और एक टैक्सी के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की गाडिय़ां सड़क पर चकनाचूर हो गई। ऑल्टो कार शिमला की ओर जा रही थी। जिसमें एचआरटीसी में कार्यरत बुकिंग क्लर्क महेश्वर सिंह सहित जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन चुराग में बतौर अधीक्षक कार्यरत भपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी वाहन में सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया है। वहीं टैक्सी चुराग की ओर जा रही थी। जिसमें चालक सहित दो लोग सवार थे।
एयर बैग खुलने के कारण टैक्सी में बैठे दोनों लोगों को चोटें नहीं आई है। गाडिय़ों में टक्कर होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिससे टैक्सी चालक व अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस कारण लोगों को करीब डेढ़ से दो घण्टे तक जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद जाम को खुलवाया।
एएसआई मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस थाना करसोग को पजैतरी में सड़क हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर दो गाडिय़ों की आपसी टक्कर पाई गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सुन्नी स्थित सिविल अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट