शिमला 26 अगस्त : राजधानी के ढली थाना क्षेत्र के तहत कुफरी इलाके में कमरे में लगी आग में जलने से महिला की मौत हो गई। महिला ने खुद आग लगाई है या इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ, उस वक्त कमरे में महिला अकेली थी। मृतक महिला की पहचान नेपाली मूल की 60 वर्षीय मनु कुमारी पत्नी प्रेम बहादुर के रूप में हुई। घटना कुफरी के खरेज गांव की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में महिला अपने पति के साथ रह रही थी। देर शाम महिला का पति जब कमरे में पहुंचा, तो उसने महिला को जली अवस्था में पाया और पुलिस को सूचित किया। ढली पुलिस महिला को आईजीएमसी ले गई, आज दिन में महिला ने दम तोड़ दिया।
एएसपी परवीर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जुन्गा से एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
Latest
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती