कुल्लू, 26 अगस्त : मणिकर्ण घाटी के मलाणा मार्ग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 4 लोग सवार थे। इनमें 2 की गंभीर हालत बनी हुई है, जिन्हें जरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफ़र कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में सवार सभी लोग मलाणा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद जरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Latest
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR