नाहन, 23 अगस्त : रविवार सुबह कोरोना संक्रमण ने पावंटा साहिब से सिरमौर मुख्यालय की तरफ रुख कर लिया है। शहर में एक साथ 14 नए मामले सामने आए हैं। 32 में से 18 की रिपोर्ट नेगेटिव है। इन 14 मामलों में से 7 पुरुष व सात ही महिलाएं हैं। कच्चा टैंक क्षेत्र से ही 7 मामले सामने आए हैं, इसमें 7 साल की बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा 13 साल व 14 साल की लड़कियाँ पॉजिटिव पाई गई हैं। 26 वर्षीय पुरुष के अलावा एक 63 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 81 साल के बुजुर्ग के साथ- साथ 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
तीन मामले शहर के साथ लगते तालों गांव के हैं, इस गांव में 6 महीने की बच्ची भी संक्रमित मिली है, इसके अलावा 54 व 56 वर्ष के पुरुष व महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, वही हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं, इनकी उम्र 38 व 26 साल है। शहर के ढाबों मोहल्ला में रहने वाली 45 साल की महिला पॉजिटिव आई है उधर गाडा गांव के 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
बता दें कि बीती रात भी सिरमौर में 8 नए मामले सामने आए थे, लेकिन यह तमाम मामले पावंटा साहिब क्षेत्र से जुड़े हुए थे। शनिवार शाम ही नाहन की कुम्हार गली में रहने वाला 37 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया था।