शिमला, 21 अगस्त : प्रदेश भाजपा अब अनुशासनहीनता करने वाले पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को रियायत देने के कतई मूड में नहीं हैं। भाजपा ने महिला मोर्चा की 3 पदाधिकारियों, भाजपा मंडल व भाजयुमो जिला महामंत्री पर अनुशासन का डंडा चलाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप(Suresh Kashyap) ने महिला मोर्चा की प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी अर्चना ठाकुर कुल्लू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुल्लू मनीषा सूद, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कुल्लू जिला प्रभारी अंजय बोद्ध, भाजपा जुब्बल कोटखाई मण्डल प्रेस सचिव राजीव मेहता, जुब्बल कोटखाई किसान मोर्चा मण्डल मीडिया प्रभारी रमन रेस्टा तथा भाजयुमो जिला महामंत्री बिलासपुर मनोज चंदेल को अनुशासनहीनता के कारण तुरंत प्रभाव से दायित्व मुक्त कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कल ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रवि राय राणा को अनुशासनहीनता के चलते तुरंत प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था।
Latest
- काज़ा में बर्फ के नीचे दबे कूड़े कर्कट को एकत्रित कर लगाया गया ठिकाने, पर्यटकों से ये अपील….
- रीना बनी सुरेश की कवरिंग कैंडिडेट,पूर्व मंत्री की भाजपा से बगावत..18 नामांकन दाखिल
- मंडी : 4 करोड़ से बने 65 फीट के ऊंचे नए भंडार में विराजमान हुई माता बगलामुखी
- भाजपा के हुए पूर्व कांग्रेस MLA व वीरभद्र के करीबी रहे सुभाष मंगलेट, विस चुनाव में बिगाड़ा था खेल
- नशे के ओवरडोज़ से जवान बेटा खोने वाली गरीब मां की झिंझोड़ देने वाली दास्तां अपनी जुबानी…