रिकांगपिओ, 20 अगस्त : 17वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (Indo Tibetan Border Police Force) के क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला द्वारा आयोजित पर्वतारोहण अभियान योद्धा-2020 (Mountaineering expedition warrior-2020) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्वतारोहण दल को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के उप-महा निरीक्षक प्रेम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर लियो पारगिल चोटी के लिए रवाना किया। 22,222 फुट पारगिल चोटी (Mount Leo Purgyal Peak) के लिए रवाना हुए पर्वतारोहण दल (Mountaineering party) में 16 पर्वतारोही शामिल हैं। इसके अलावा 12 अन्य सदस्य इस दल को सहायता प्रदान करेंगे। मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक प्रेम सिंह ने पर्वतारोहण अभियान दल के लीडर उप-सेनानी कुलदीप सिंह को तिरंगा व बल ध्वज प्रदान किया तथा पर्वतारोहण अभियान दल को शुभकामनाएं दीं।
प्रेम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि लियो पारगिल चोटी पर पहली बार आईटीबीपी के पर्वतारोही दल द्वारा वर्ष 1971 में झंडा फहराया गया था। उन्होंने कहा कि इस पर्वतारोही दल में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के विभिन्न वाहिनियों के 16 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 5 ऐसे सदस्य है, जोे पूर्व में भी कई पर्वतारोहण अभियान में शामिल रहें हैं, जबकि 11 सदस्य नए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कुलदीप सिंह के नेतृत्व में दल अपना अभियान पूरा करेगा और लियो पारगिल चोटी का आरोहण करेगा और इस दौरान अभियान दल के नए सदस्यों को पुराने सदस्यों से सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा।
यह दल लगभग 20 दिन में 22,222 फुट की चढ़ाई कर लियो पारगिल चोटी का आरोहण करेगा। दल के सदस्य रिकांगपिओ से नाको तक वाहनों में जाएगें तथा नाको से चोटी का आरोहण शुरू होगा। मांउट लियो पारगिल को हिमाचल प्रदेश की सबसे चुनौतीपूर्ण और तकनीकी रूप से कठिन चोटी माना जाता है। यह चोटी किन्नौर जिला के जांस्कर रेंज में स्थित है। प्रेम सिंह ने कहा कि पर्वतारोहण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्वतारोहण दल के जवानों में कठिन भौगोलिक व तकनीकी रूप से कठिन परिस्थितियों में भी जवाबदेही एवं पहल के साथ सामना करना हैं व जवानों में नेतृत्व, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की भावना को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि भा0ति0सी0 पुलिस बल द्वारा विश्व की अनेक प्रसिद्ध चोटियों मांउट एवरेस्ट, धौलागिरी, कचंन जंघा, नन्दादेवी एवं गंगोत्री इत्यादि पर आरोहण कर सफलता हासिल की जा चुकी है। बल द्वारा अभी तक 200 से अधिक पर्वत चोटियों का सफल आरोहण किया जा चुका है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह अभियान कोविड-19 महामारी को देखते हुए अत्याधिक चुनौतीपूर्ण व प्रेरणादायक होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कोविड-19 महामारी से संबधित सभी प्रकार के सुरक्षा उपायों व दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत पर्वतारोहण दल द्वारा सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सत्रहवीं वाहिनी के सेनानी देविन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और पर्वतारोहण अभियान ‘योद्धा-2020’ से सम्बधित जानकारी दी। इस अवसर पर 17वीं वाहिनी के द्वितीय कमान सुनील कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Latest
- ऊना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
- मंडी : 11703 मतदाताओं के लिए 21 मई से शुरू होगी मतदान की प्रक्रिया
- शिमला : राज्यपाल ने किया पांच दिवसीय “कला प्रदर्शनी” का शुभारंभ
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा