श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज): अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के उद्घाटन कार्यक्रम से सिरमौर जिला के तीनों भाजपा विधायकों ने दूरियां बनाए रखी। साथ ही कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया। संभवत: यह पहला मौका रहा, जब किसी विपक्षी दल के नेताओं ने उद्घाटन कार्यक्रम से दूरी बनाई। जबकि अभी तक सरकार चाहे किसी की भी रही हो, लेकिन विपक्ष के नेता जरूर कार्यक्रम का हिस्सा बनते थे। मगर इस मर्तबा ऐसा नहीं हुआ। लिहाजा लोगों में भी यह बात चर्चा का विषय बनी रही। धूमल शासन में जिला के पांचों विधायक हमेशा रेणुका मेले के उद्घाटन कार्यक्रम पर मंच सांझा करते आए। साथ ही रेणु मंच से संबोधन भी करते रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उधर गत दिवस भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह बात कहीं थी कि वह मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने की सोच रहे हैं। साथ ही यह आरोप भी लगाया था कि भाजपा विधायकों को सम्मान नहीं दिया जाता। साथ ही प्रोटोकॉल हमेशा प्रोटोकॉल तोड़ा जाता है। कुल मिलाकर भाजपा विधायकों द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार करने का सवाल हर किसी के मन में उठ रहा था।
इस पर क्या बोले कांग्रेसी नेता हर्षवर्धन?
भाजपा विधायकों द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार करने के सवाल पर कांग्रेसी नेता हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा विधायकों को कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए था। भाजपा शासन में कांग्रेसी विधायक हमेशा कार्यक्रम में आते थे और अपनी बात रखते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह बात झूठ बोल रहे हैं कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया नहीं किया।