नाहन, 18 अगस्त : मोगीनंद के रहने वाले अमित कश्यप को गौवंश की रक्षा के मकसद से महाकाल ग्रुप के प्रदेश युवा अध्यक्ष के तौर पर कमान सौंपी गई है। नीलकंठ महादेव सेवा मंडल के तहत संचालित इस ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर ने अमित के मनोनयन की बात कही है।
उधर अमित कश्यप ने बताया कि ग्रुप का कार्य घायल गौवंश के उपचार का है। महाकाल ग्रुप द्वारा हरियाणा के यमुनानगर में गौशाला को भी संचालित किया जा रहा है। संगठन के माध्यम से गौमाता की सेवा के जरिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना भी उद्देश्य है।